सिंधु घाटी की सभ्यता पर टिप्पणी

विश्व की प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में से एक प्रमुख सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता थी। इस सभ्यता का उदय सिंधु नदी की घाटी में होने के कारण इसे सिंधु सभ्यता तथा इसके प्रथम उत्खनित एवं विकसित केन्द्र हड़प्पा के नाम पर हड़प्पा सभ्यता, आद्यैतिहासिक कालीन होने के कारण आद्यैतिहासिक भारतीय और सिंधु-सरस्वती सभ्यता के नाम से भी जानी जाती है।

हड़प्पा सभ्यता का खोज किसने किया था

इस अज्ञात सभ्यता की खोज का श्रेय ‘रायबहादुर दयाराम साहनी’ को जाता है। उन्होंने ही पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक ‘सर जॉन मार्शल’ के निर्देशन में 1921 में इस स्थान की खुदाई करवायी। लगभग एक वर्ष बाद 1922 में ‘श्री राखल दास बनर्जी’ के नेतृत्व में पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के ‘लरकाना’ ज़िले के मोहनजोदाड़ो में स्थित एक बौद्ध स्तूप की खुदाई के समय एक और स्थान का पता चला।

सिंधु घाटी सभ्यता का भौगोलिक विस्तार


अब तक हड़प्पा सभ्यता के अवशेष पाकिस्तान और भारत के पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के भागों में पाये जा चुके हैं। इस सभ्यता का फैलाव उत्तर में ‘जम्मू’ के ‘मांदा’ से लेकर दक्षिण में नर्मदा के मुहाने ‘भगतराव‘ तक और पश्चिमी में ‘मकरान’ समुद्र तट पर ‘सुत्कागेनडोर‘ से लेकर पूर्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ तक है। इस सिंधु घाटी सभ्यता का सर्वाधिक पश्चिमी पुरास्थल ‘सुत्कागेनडोर’, पूर्वी पुरास्थल ‘आलमगीर’, उत्तरी पुरास्थल ‘मांडा’ तथा दक्षिणी पुरास्थल ‘दायमाबाद’ है।

हड़प्पा सभ्यता का आकार कैसा है

लगभग त्रिभुजाकार आकार वाला यह भाग कुल क़रीब 12,99,600 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। सिन्धु सभ्यता का विस्तार का पूर्व से पश्चिमी तक 1600 किलोमीटर तथा उत्तर से दक्षिण तक 1400 किलोमीटर था। इस प्रकार सिंधु सभ्यता समकालीन मिस्र या ‘सुमेरियन सभ्यता’ से अधिक विस्तृत क्षेत्र में फैली थी।

सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल

  • हड़प्पा
  • मोहनजोदड़ो
  • चांहुदड़ो (सिन्ध)
  • लोथल
  • कालीबंगा
  • बनवाली
  • रोपड़
  • सुरकोटड़ा

हड़प्पा सभ्यता

हड़प्पा 6000-2600 ईसा पूर्व की एक सुव्यवस्थित नगरीय सभ्यता थी। मोहनजोदड़ो, मेहरगढ़ और लोथल की ही शृंखला में हड़प्पा में भी पुर्रात्तव उत्खनन किया गया। यहाँ मिस्र और मैसोपोटामिया जैसी ही प्राचीन सभ्यता के अवशेष मिले है। इसकी खोज 1920 में की गई। वर्तमान में यह पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित है। सन् 1857 में लाहौर मुल्तान रेलमार्ग बनाने में हड़प्पा नगर की ईटों का इस्तेमाल किया गया जिससे इसे बहुत नुक़सान पहुँचा।

सिंधु घाटी सभ्यता PDF, सिंधु घाटी सभ्यता NCERT, सिंधु घाटी सभ्यता UPSC Notes, सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि क्या थी, सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी Class 8, सिंधु घाटी सभ्यता की विशेषताएं
हड़प्पा सभ्यता

मोहनजोदाड़ो सभ्यता

मोहनजोदड़ो, जिसका कि अर्थ मुर्दो का टीला है 2600 ईसा पूर्व की एक सुव्यवस्थित नगरीय सभ्यता थी। हड़प्पा, मेहरगढ़ और लोथल की ही शृंखला में मोहन जोदड़ो में भी पुर्रात्तव उत्खनन किया गया। यहाँ मिस्र और मैसोपोटामिया जैसी ही प्राचीन सभ्यता के अवशेष मिले है।

चन्हूदड़ों सभ्यता

मोहनजोदाड़ो के दक्षिण में स्थित चन्हूदड़ों नामक स्थान पर मुहर एवं गुड़ियों के निर्माण के साथ-साथ हड्डियों से भी अनेक वस्तुओं का निर्माण होता था। इस नगर की खोज सर्वप्रथम 1931 में ‘एन.गोपाल मजूमदार’ ने किया तथा 1943 ई. में ‘मैके’ द्वारा यहाँ उत्खनन करवाया गया। सबसे निचले स्तर से ‘सैंधव संस्कृति’ के साक्ष्य मिलते हैं।

लोथल सभ्यता

यह गुजरात के अहमदाबाद ज़िले में ‘भोगावा नदी’ के किनारे ‘सरगवाला’ नामक ग्राम के समीप स्थित है। खुदाई 1954-55 ई. में ‘रंगनाथ राव’ के नेतृत्व में की गई।

रोपड़ सभ्यता

पंजाब प्रदेश के ‘रोपड़ ज़िले’ में सतलुज नदी के बांए तट पर स्थित है। यहाँ स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् सर्वप्रथम उत्खनन किया गया था। इसका आधुनिक नाम ‘रूप नगर’ था। 1950 में इसकी खोज ‘बी.बी.लाल’ ने की थी।

कालीबंगा सभ्यता

यह स्थल राजस्थान के गंगानगर ज़िले में घग्घर नदी के बाएं तट पर स्थित है। खुदाई 1953 में ‘बी.बी. लाल’ एवं ‘बी. के. थापड़’ द्वारा करायी गयी। यहाँ पर प्राक् हड़प्पा एवं हड़प्पाकालीन संस्कृति के अवशेष मिले हैं।

सूरकोटदा सभ्यता

यह स्थल गुजरात के कच्छ ज़िले में स्थित है। इसकी खोज 1964 में ‘जगपति जोशी’ ने की थी इस स्थल से ‘सिंधु सभ्यता के पतन’ के अवशेष परिलक्षित होते हैं।


आलमगीरपुर (मेरठ) सभ्यता

पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले में यमुना की सहायक हिण्डन नदी पर स्थित इस पुरास्थल की खोज 1958 में ‘यज्ञ दत्त शर्मा’ द्वारा की गयी।

रंगपुर (गुजरात)

गुजरात के काठियावाड़ प्राय:द्वीप में भादर नदी के समीप स्थित इस स्थल की खुदाई 1953-54 में ‘ए. रंगनाथ राव’ द्वारा की गई। यहाँ पर पूर्व हडप्पा कालीन सस्कृति के अवशेष मिले हैं। यहाँ मिले कच्ची ईटों के दुर्ग, नालियां, मृदभांड, बांट, पत्थर के फलक आदि महत्त्वपूर्ण हैं। यहाँ धान की भूसी के ढेर मिले हैं। यहाँ उत्तरोत्तर हड़प्पा संस्कृति के साक्ष्य मिलते हैं।

बणावली (हरियाणा)

हरियाणा के हिसार ज़िले में स्थित दो सांस्कृतिक अवस्थाओं के अवषेश मिले हैं। हड़प्पा पूर्व एवं हड़प्पाकालीन इस स्थल की खुदाई 1973-74 ई. में ‘रवीन्द्र सिंह विष्ट’ के नेतृत्व में की गयी। अलीमुराद (सिंध प्रांत) : सिंध प्रांत में स्थित इस नगर से कुआँ, मिट्टी के बर्तन, कार्निलियन के मनके एवं पत्थरों से निर्मित एक विशाल दुर्ग के अवशेष मिले हैं। इसके अतिरिक्त इस स्थल से बैल की लघु मृण्मूर्ति एवं कांसे की कुल्हाड़ी भी मिली है। सुत्कागेनडोर (दक्षिण बलूचिस्तान) : यह स्थल दक्षिण बलूचिस्तान में दाश्त नदी के किनारे स्थित है।


हड़प्पाकालीन सभ्यता से सम्बन्धित कुछ नवीन क्षेत्र


खर्वी (अहमदाबाद), कुनुतासी (गुजरात), बालाकोट (बलूचिस्तान), अल्लाहदीनों (अरब महासागर), भगवानपुरा (हरियाणा), देसलपुर (गुजरात), रोजदी (गुजरात)

हड़प्पा सभ्यता की नगर निर्माण योजना


इस हड़प्पा सभ्यता की सबसे विशेष बात थी यहां की विकसित नगर निर्माण योजना। इस सभ्यता के महत्त्वपूर्ण स्थलों के नगर निर्माण में समरूपता थी। नगरों के भवनो के बारे में विशिष्ट बात यह थी कि ये जाल की तरह विन्यस्त थे।

सिंधु घाटी सभ्यता के नगर निर्माण योजना की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें

सभी प्रमुख नगर जिनमे हड़प्पा, मोहन जोदड़ो, चन्हुदड़ो, लोथल तथा कालीबंगा सभी प्रमुख नगर नदियों के तट पर बसे थे इन नगरों में सुरक्षा के लिये चारो ओर परकोटा दीवार का निर्माण कराया जाता था । प्रत्येक नगर में चौड़ी एवं लम्बी सड़के थी, चौड़ी सड़के एक दूसरें शहरों को जोड़ती थी । सिन्धु घाटी सभ्यता में कच्चे पक्के, छोटे बड़े सभी प्रकार के भवनों के अवशेष मिले है । भवन निर्माण में सिन्धु सभ्यता के लोग दक्ष थे । इसकी जानकारी प्राप्त भवनावशेषों से होती है ।

इनके द्वारा निर्मित मकानो में सुख-सुविधा की पूर्ण व्यवस्था थी । भवनों का निर्माण भी सुनियोजित ढंग से किया जाता था । प्रकाश व्यवस्था के लिये रोशनदान एवं खिड़कियां भी बनार्इ जाती थी । रसोर्इ घर, स्नानगृह, आंगन एवं भवन कर्इ मंजिल के होते थे । दीवार र्इटो से बनार्इ जाती थी । भवनो, घरों में कुंये भी बनाये जाते थे । लोथल में र्इटो से बना एक हौज मिला है ।

नगर निर्माण एवं भवन निर्माण हड़प्पा सभ्यता की नगर निर्माण योजना का विस्तार से हड़प्पा सभ्यता की नगर निर्माण योजना की कोई पांच वि हड़प्पा सभ्यता के नगर निर्माण योजना पर प्रकाश डाले

मोहनजोदड़ो के विशाल स्नानागार का संक्षिप्त वर्णन कीजिए

मोहनजोदड़ो में उत्खनन से एक विशाल स्नानागार मिला जो अत्यन्त भव्य है । स्नानकुण्ड से बाहर जल निकासी की उत्तम व्यवस्था थी । समय-समय पर जलाशय की सफार्इ की जाती थी । स्नानागार के निर्माण के लिये उच्च कोटि की सामग्री का प्रयोग किया गया था, इस कारण आज भी 5000 वर्ष बीत जाने के बाद उसका अस्तित्व विद्यमान है ।

अन्न भण्डार

हड़प्पा नगर के उत्खनन में यहां के किले के राजमार्ग में दानेो ओर 6-6 की पक्तियॉं वाले अन्न भण्डार के अवशेष मिले है, अन्न भण्डार की लम्बार्इ 18 मीटर व चौड़ार्इ 7 मीटर थी । इसका मुख्य द्वार नदी की ओर खुलता था, ऐसा लगता था कि जलमार्ग से अन्न लाकर यहां एकत्रित किया जाता था । सम्भवत: उस समय इस प्रकार के विशाल अन्न भण्डार ही राजकीय कोषागार के मुख्य रूप थे ।

मोहनजोदड़ो की नगर निर्माण योजना की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें सिंधु घाटी सभ्यता की नगर निर्माण योजना की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए सिंधु घाटी सभ्यता की नगर निर्माण योजना की प्रमुख विशेषता का उल्लेख करें मोहनजोदड़ो की नगर योजना एवं वास्तुकला का वर्णन कालीबंगा की नगर योजना

हड़प्पा सभ्यता की जल निकास प्रणाली की विशेषताएं

सिन्धु घाटी की जल निकास की याजे ना अत्यधिक उच्च कोटि की थी । नगर में नालियों का जाल बिछा हुआ था सड़क और गलियों के दोनो ओर र्इटो की पक्की नालियॉ बनी हुर्इ थी । मकानों की नालियॉं सड़को या गलियों की नालियों से मिल जाती थी । नालियों को र्इटो और पत्थरों से ढकने की भी व्यवस्था थी । इन्हें साफ करने स्थान-स्थान पर गड्ढ़े या नलकूप बने हुये थे । इस मलकूपों में कूडा करकट जमा हो जाता था और नालियों का प्रवाह अवरूद्ध नहीं होता था । नालियों के मोडो और संगम पर र्इटो का प्रयोग होता था। हड़प्पा सभ्यता की जल निकासी को पुरातत्व का अजूबा कहा गया है।

सिंधु सभ्यता में सड़कें

सिंधु सभ्यता में सड़कों का जाल नगर को कई भागों में विभाजित करता था। सड़कें पूर्व से पश्चिम एवं उत्तर से दक्षिण की ओर जाती हुई एक दूसरे को समकोण पर काटती थी। मोहनजोदाड़ो में पाये गये मुख्य मार्गो की चौड़ाई लगभग 9.15 मीटर एवं गलियां क़रीब 3 मीटर चौड़ी होती थी। सड़को का निर्माण मिट्टी से किया गया था। सड़को के दोनो ओर नालियों का निर्माण पक्की ईटों द्वारा किया गया था और इन नालियों में थोड़ी-थोड़ी दूर पर ‘मानुस मोखे‘बनाये गये थे। नलियों के जल निकास का इतना उत्तम प्रबन्घ किसी अन्य समकालीन सभ्यता में नहीं मिलता ।

सिंधु घाटी सभ्यता में लोगों के खानपान

हड़प्पा संस्कृति के लागे भोजन के रूप में गेहॅूं, चावल, तिल, मटर आदि का उपयोग करते थे । लोग के खानपान मांसाहारी भी थे । विभिन्न जानवरों का शिकार कर रखते थे । फलो का प्रयोग भी करते थे । खुदार्इ से बहुत सारे ऐसे बर्तन मिले है, जिनसे आकार एवं प्रकार से खाद्य व पेय सामग्रियों की विविधता का पता लगता है । पीसने के लिये चक्की का प्रयोग करते थे ।

सिंधु सभ्यता का सामाजिक जीवन

हड़प्पा जैसी विकसित सभ्यता एक मजबतू कृषि ढांचे पर ही पनप सकती थी । हड़प्पा के किसान नगर की दीवारों के समीप नदी के पास मैदानों में रहते थे । यह शिल्पकारों, व्यापारियों और अन्य शहर में रहने वालों के लिए अतिरिक्त अन्न पैदा करते थे । कृषि के अलावा ये लोग बहुत सी अन्य कलाओं में भी विशेष रूप से निपुण थे । घरों के आकारों में भिन्नता को देखते हुए कुछ विद्वानों का मत है कि हड़प्पा समाज वर्गो में बंटा था ।

सिंधु सभ्यता का वस्त्र

सिन्धु घाटी के निवासियों की वेष भूषा के सम्बन्ध में कहा जाता है कि महिलायें घाघरा साड़ी एवं पुरूष धोती एवं पगड़ी का प्रयोग करते थे । स्वयं हाथ से धागा बुनकर वस्त्र बनाते थे।

सिंधु सभ्यता का आभूषण एवं सौदर्य प्र्साधन

सिंधु सभ्यता का स्त्री, पुरूष दोनो आभूषण धारण करते थे । आभषूणों में हार कंगन, अंगूठी, कर्णफूल, भुजबन्ध, हंसली, कडे, करधनी, पायजेब आदि विशेष उल्लेखनीय है । कर्इ लड़ी वाली करधनी और हार भी मिले है । आभूषण सोने, चॉदी, पीतल, तांबा, हाथी दांत, हड्डियों और पक्की मिट्टी के बने होते है । अमीर बहुमूल्य धातुओं और जवाहरातों के आभूषण धारण करते थे । स्त्री पुरूष दोनो श्रृंगार प्रेमी थे धातु एवं हाथी दांत की कंघी एवं आइना का प्रयोग करते थे । केश विन्यास उत्तम प्रकार का था खुदार्इ से काजल लगाने की एवं होठों को रंगने के अनेक छोटे-छोटे पात्र मिले हैं ।

सिंधु सभ्यता के लोगों के मनोरंजन के साधन

सिन्धु सभ्यता के लोग मनोरजं न के लिये विविध कलाओं का प्रयोग करते थे जानवरों की दौड़ शतरंज खेलते थे, नृत्यगंना की मूर्ति हमें हड़प्पा संस्कृति में नाच गाने के प्रचलन को बताती है । मिट्टी एवं पत्थर के पांसे मिले है ।

सिंधु सभ्यता के प्रौद्योगिकी ज्ञान

सिन्धु सभ्यता के लोगों का भवन निर्माण, विशाल अन्न भण्डार जल निकासी व्यवस्था, सड़क व्यवस्था देखकर उनकी तकनीकी ज्ञान बहुत रहा होगा, ऐसा अनुमान लगाया जाता है, वे मिश्रित धातु बनाना जानते थे, उनकी मूर्तियॉं एवं आभूषण बहुत खुबसूरत थे।

हड़प्पा सभ्यता में शव का अंतिम संस्कार कितने प्रकार से किया जाता था?

हड़प्पा के शवाधानों की मुख्य विशेषताएं हैं, इस काल में भी शवों के जमीन में दफनाया जाता था । शवों के साथ पुरा पाषाण काल के समान भोजन, हथियार, गृह-पात्र तथा अन्य उपयोगी वस्तुएँ भी साथ में रख दी जाती थी । मृतकों की कब्रों के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर भी रख दिये जाते थे, जिनको रखने का मुख्य उद्देश्य मृतकों को सम्मान देना था । कुछ स्थलों पर शवो को जलाने की प्रथा का भी प्रचलन हो गया था । जब शव जल जाता था तो उसकी राख को मिट्टी के बने घड़ों में रखकर मृतक कर्म सम्मान के साथ जमीन में गाड़ दिया जाता था ।

सिंधु घाटी सभ्यता PDF, सिंधु घाटी सभ्यता UPSC Notes, सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के कारणों का वर्णन, सिंधु घाटी सभ्यता NCERT, सिंधु घाटी सभ्यता बहुविकल्पीय प्रश्न PDF, सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि क्या थी, सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी Class 8, सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख विशेषताएं लिखिए
हड़प्पा सभ्यता

हड़प्पा सभ्यता में चिकित्सा विज्ञान

सिन्धु सभ्यता के निवासी विभिन्न औषधियों से परिचित थे, तथा हिरण, बारहसिंघे के सीगों, नीम की पत्तीयों एवे शिलाजीत का औषधियों की तरह प्रयोग करते थे, उल्लेखनीय है कि सिन्धु सभ्यता में खोपड़ी की शल्य चिकित्सा के उदाहरण भी काली, बंगा एवं लोथल से प्राप्त होते है । समुद्र फेन (झाग) भी औषधि के रूप में प्रयोग में लाया जाता था।

हड़प्पा सभ्यता का आर्थिक जीवन

सिंधु घाटी सभ्यता का आर्थिक जीवन : सिंधु घाटी सभ्यता का आर्थिक जीवन कृषि, पशुपालन, व्यापार तथा उद्योग पर आधारित था। सिंधु सभ्यता के निवासियों का मुख्य पेशा कृषि था।

हड़प्पा सभ्यता में कृषि प्रौद्योगिकी

आज के मुकाबले सिन्धु प्रदेश पूर्व में बहुत उपजाऊ था। सिन्धु की उर्वरता का एक कारण सिन्धु नदी से प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ भी थी। गाँव की रक्षा के लिए खड़ी पकी ईंट की दीवार इंगित करती है बाढ़ हर साल आती थी। यहां के लोग बाढ़ के उतर जाने के बाद नवंबर के महीने में बाढ़ वाले मैदानों में बीज बो देते थे और अगली बाढ़ के आने से पहले अप्रैल के महीने में गेहूँ और जौ की फ़सल काट लेते थे। यहाँ कोई फावड़ा या फाल तो नहीं मिला है लेकिन कालीबंगां की प्राक्-हड़प्पा सभ्यता के जो कूँट (हलरेखा) मिले हैं उनसे आभास होता है कि राजस्थान में इस काल में हल जोते जाते थे।

हड़प्पा सभ्यता की कृषि व्यवस्था

सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग गेंहू, जौ, राई, मटर, ज्वार आदि अनाज पैदा करते थे। वे दो किस्म की गेँहू पैदा करते थे। बनावली में मिला जौ उन्नत किस्म का है। इसके अलावा वे तिल और सरसों भी उपजाते थे। सबसे पहले कपास भी यहीं पैदा की गई। इसी के नाम पर यूनान के लोग इस सिन्डन (Sindon) कहने लगे। हड़प्पा योंतो एक कृषि प्रधान संस्कृति थी पर यहां के लोग पशुपालन भी करते थे। बैल-गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और सूअर पाला जाता था। हड़प्पाई लोगों को हाथी तथा गैंडे का ज्ञान था।

हड़प्पा सभ्यता व्यापार एवं वाणिज्य

यहां के लोग आपस में पत्थर, धातु शल्क (हड्डी) आदि का व्यापार करते थे। एक बड़े भूभाग में ढेर सारी सील (मृन्मुद्रा), एकरूप लिपि और मानकीकृत माप तौल के प्रमाण मिले हैं। वे चक्के से परिचित थे और संभवतः आजकल के इक्के (रथ) जैसा कोई वाहन प्रयोग करते थे। ये अफ़ग़ानिस्तान और ईरान (फ़ारस) से व्यापार करते थे। उन्होंने उत्तरी अफ़गानिस्तान में एक वाणिज्यिक उपनिवेश स्थापित किया जिससे उन्हें व्यापार में सहूलियत होती थी। बहुत सी हड़प्पाई सील मेसोपोटामिया में मिली हैं जिनसे लगता है कि मेसोपोटामिया से भी उनका व्यापार सम्बंध था।

मेसोपोटामिया के अभिलेखों में मेलुहा के साथ व्यापार के प्रमाण मिले हैं साथ ही दो मध्यवर्ती व्यापार केन्द्रों का भी उल्लेख मिलता है – दलमुन और माकन। दिलमुन की पहचान शायद फ़ारस की खाड़ी के बहरीन के की जा सकती है।

आकार-प्रकार की दृष्टि से मनकों के प्रकार

  1. बेलनाकार
  2. दंतचक्र
  3. छोटे ढोलाकार
  4. लम्बे ढोलाकार
  5. अंडाकार या अर्धवृत्त काट वाले आयताकार
  6. खाड़ेदार तिर्यक (fiuted tapered)
  7. लम्बे ढोलाकार (long barrel cylinder)
  8. बिम्ब (disc)
  9. गोल
  10. रेखांकित
  11. दांत की शक्ल
  12. सीढ़ीनुमा

मनकों के बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • चन्हुदड़ो और लोथल में मनका बनाने वालों के कार्यस्थल उद्घाटित हुए हैं.
  • हड़प्पा से एक हृदयाकार मनका मिला है.
  • इन मनकों पर तागे डालने हेतु दोनों ओर से छेद किया जाता था.
  • चन्हुदड़ो में इस तरह के पत्थर की बेधनियाँ मिली हैं.
  • सेलखड़ी के मनके जितने सिंघु घाटी सभ्यता में मिलते हैं उतने विश्व की किसी भी संस्कृति में विद्यमान नहीं हैं.
  • कार्नीलियन के रेखांकित मनके तीन प्रकार के हैं – लाल पृष्ठभूमि पर सफ़ेद रंग के डिजाईन वाले, सफ़ेद पृष्ठभूमि पर काले रंग के डिजाईन वाले और लाल पृष्ठभूमि पर काले डिजाईन वाले. प्रथम प्रकार के मनकों पर डिजाईन तेज़ाब से अंकित किया जाता था और पुनः मनके को गरम किया जाता था. फलस्वरूप स्थाई रूप से सफ़ेद रेखाएँ उभर जाती थीं.
  • रेखांकित मनके, लम्बे डोलाकार कार्नीलियन के मनके, सेलखड़ी के पकाए गये छोटे मनके, सीढ़ीदार मनके और मनकों पर तिपतिया डिजाईन सिन्धु घाटी सभ्यता और मेसोपोटामिया की संस्कृतियों के मध्य सम्पर्क के द्योतक लगते हैं.

ध्यान देने योग्य बात यह है कि –

  1. सेलखड़ी के मनके सिन्धु सभ्यता में तो अधिक संख्या में मिलते हैं पर मेसोपोतामिया में बहुत ही कम संख्या में ये प्राप्त होते हैं.
  2. सेलखड़ी के मनकों पर सिन्धु सभ्यता में चित्रण मिलता है पर मेसोपोटामिया के मनकों पर नहीं.
  • मनकों के कुछ आकार-प्रकार ऐसे हैं जो सिन्धु सभ्यता में मिलते हैं पर मेसोपोटामिया में नहीं. कुछ मेसोपोतामिया में प्राप्त मनकों के प्रकार सिन्धु सभ्यता घाटी में नहीं मिलते हैं.

उद्योग

केंद्र

बर्तन उद्योग

हड़प्पा और मोहनजोदड़ो

धातु उद्योग

हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और लोथल

मनका

चान्हूदड़ो और लोथल

चूड़ी उद्योग

कालीबंगा और चान्हूदड़ो

कांसा उद्योग

मोहनजोदड़ो

ईंट निर्माण उद्योग

सभी जगह

हाथीदांत उद्योग

लोथल

प्रसाधन सामग्री

मोहनजोदड़ो और चान्हूदड़ो

कछुए के खाल से सम्बंधित उद्योग

लोथल

सीप उद्योग

बालाकोट

मूर्ति निर्माण

हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और लोथल

सिन्धु घाटी सभ्यता में व्यापार और उद्योग

यहाँ के नगरों में अनेक व्यवसाय-धन्धे प्रचलित थे। मिट्टी के बर्तन बनाने में ये लोग बहुत कुशल थे। मिट्टी के बर्तनों पर काले रंग से भिन्न-भिन्न प्रकार के चित्र बनाये जाते थे। कपड़ा बनाने का व्यवसाय उन्नत अवस्था में था। उसका विदेशों में भी निर्यात होता था। जौहरी का काम भी उन्नत अवस्था में था। मनके और ताबीज बनाने का कार्य भी लोकप्रिय था,अभी तक लोहे की कोई वस्तु नहीं मिली है। अतः सिद्ध होता है कि इन्हें लोहे का ज्ञान नहीं था।

हड़प्पा काल के विभिन्न कला रूपों का संक्षिप्त परिचय दीजिए हड़प्पा सभ्यता का सांस्कृतिक जीवन


सिंधु घाटी सभ्यता की मूर्तिकला या प्रतिमाएं

हडप़्पा सभ्यता के लोग धातु की सुन्दर प्रतिमाएं बनाते थे । इनका सबसे सुन्दर नमूना कांसे की बनी एक नर्तकी की मूर्ति है । खुदार्इ में सेलखड़ी की बनी एक दाढ़ी वाले पुरूष की एक अर्ध प्रतिमा प्राप्त हुर्इ है । उस के बांये कन्धे से दांये हाथ के नीचे तक एक अलंकृत दुशाला और माथे पर सरबन्ध है । पत्थर की बनी हुर्इ दो पुरूषों की प्रतिमाए हड़प्पा की लघु मूर्तिकला का उदाहरण है ।

हड़प्पा सभ्यता में चित्रकला

अनेक बर्तनों तथा मोहरो पर बने चित्रों से ज्ञात होता है कि सिन्धु घाटी के लोग चित्रकला में अत्यधिक प्रवीण थे । मुहरो पर सांडो और भैंसो की सर्वाधिक कलापूर्ण ढंग से चित्रकारी की गर्इ है । वृक्षों के भी चित्र बनाये गये है । अनेक तरह के जानवरों के आकार मुहरों पर चित्रलिपि में संकेत चिन्हों के साथ बने होते थे। कुछ मुहरों पर केवल लिपि उत्कीर्ण है जबकि कुछ अन्य पर मानव एवं अर्धमानव आकृतियाँ उत्कीर्ण हैं। कुछ मुहरों पर ज्यामिति से सम्बंधित विभिन्न नमूने बने हैं।

हड़प्पा सभ्यता में मुद्रा कला

हड़प्पा की खुदार्इ में विभिन्न प्रकार की मुद्रायें मिली है ये मुद्रायें वर्गाकार आकृति की है जिन पर एक ओर पशुओं के चित्र बने है तथा दूसरी ओर लेख है । ये हांथी दांत व मिट्टी के लगभग 3600 मुहरे प्राप्त हुर्इ है ।

हड़प्पा सभ्यता में धातु कला

सिन्धु सभ्यता की कलाओं में धातु कला जिसमें विशेष स्वर्ण कला का उल्लेख मिलता है । यहां के सोनारों द्वारा गलार्इ, ढलार्इ, नक्कासी जोड़ने आदि का कार्य किया जाता था । सिन्धु काल की कलाकृतियां इतनी विलक्षण और मनोहर है कि ऐसी कारीगरी पर आज का सुनार भी गर्व कर सकता है । हड़प्पा से प्राप्त प्रसिद्ध नृत्यांगना मूर्ति किस धातु से बनी है।

पात्र निर्माण कला :- खुदार्इ में अनेक ताम्र एवं मिट्टी के पात्र मिले है जो बहुत सुन्दर एवं उच्च कोटि के है यह वर्गाकार, आयताकार, गोलाकार में मिले है । ये पानी भरने एवं अनाज रखने के काम आते थे ।

ताम्र्रपात्र निर्माण कला :- खुदार्इ में अनेक ताबें के पात्र मिले है ये वर्गाकार, आयताकार में है जिसमें चित्रकारी है ।

वस्त्र निर्माण कला :- सिन्धु सभ्यता की खुदार्इ की गइर् तो तकलियॉ प्राप्त हुर्इ है जिनसे सूत कातने के काम में भी यहां के निवासी निपुण थे ।

हड़प्पा सभ्यता एक नगरीय सभ्यता थी इसके प्रमाण में कुछ प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए

नृत्य तथा संगीत कला

सिन्धु सभ्यता के लोग नृत्य तथा संगीत कला से भी परिचित थे। खुदाई से प्राप्त नर्तकी की मूर्ति व ढोल-तबले से मिलते-जुलते चित्रों से स्पष्ट है कि इस काल में संगीत एवं है नृत्य कला भी उन्नत अवस्था में थी।इस बात के भी प्रमाण हैं कि सिन्धुवासी नृत्य तथा संगीत से परिचित थे । पहले हम कांसे की बनी एक नर्तकी की मूर्ति का उल्लेख कर आये है । इससे स्पष्ट है कि सिन्धु प्रदेश में नृत्य कला का प्रचार था । इस मूर्ति की भावभंगिमा वैसी ही हृदयग्राही है जैसी कि ऐतिहासिक युग की मूर्तियों में देखने को मिलती है । बर्तनों पर कुछ ऐसे चित्र मिले हैं जो ढोल और तबले से मिलते-जुलते हैं । अनुमान है कि सिन्धुवासी वाद्ययन्त्र भी बनाना जानते थे ।

हड़प्पा लिपि की विशेषताएं

मेसोपोटामिया के निवासियों की तरह हड़प्पा वासियों ने भी लेखन कला का विकास किया । यद्यपि इस लिपि के पहले नमूने 1853 में प्राप्त हुये थे पर अभी तक विद्वान इसका अर्थ नहीं निकाल पाए हैं । कुछ विद्वानों ने तो इसे पढ़ने के लिए कम्प्यूटर का भी उपयोग किया पर वह भी असफल हैं । इस लिपि का द्रविड़, संस्कृत या सुमेर की भाषाओं से संबंध स्थापित करने के प्रयत्नों का भी कोर्इ संतोषजनक परिणाम नहीं निकला है । हड़प्पा की लिपि को चित्र लिपि माना जाता है ।

इस लिपि में हर अक्षर एक चित्र के रूप में किसी ध्वनी, विचार या वस्तु का प्रतीक होता है । लगभग 400 ऐसे चित्रलेख देखने में आये हैं। यह लिपि अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है अत: हम हड़प्पा संस्कृति के साहित्य, विचारों या शासन व्यवस्था के विषय में अधिक नहीं कह सकते हैं । पढ़ना व लिखना शायद एक वर्ग तक सीमित था ।

हड़प्पा सभ्यता का धार्मिक जीवन


हड़प्पा के लोग एक ईश्वरीय शक्ति में विश्वास करते थे। सैन्धव वासी मातृ देवी के साथ ही देवताओं की उपासना भी किया करते थे। धार्मिक अनुष्ठानों के लिए धार्मिक इमारतें बनाई गयीं थी।

शिव की पूजा :- मोहनजोदड़ों से मैके को एक मुहर प्राप्त हुई जिस पर अंकित देवता को मार्शल ने शिव का आदि रुप माना आज भी हमारे धर्म में शिव की सर्वाधिक महत्ता है। मातृ देवी की पूजा:- सैन्धव संस्कृति से सर्वाधिक संख्या में नारी मृण्य मूर्तियां मिलने से मातृ देवी की पूजा का पता चलता है। यहाँ के लोग मातृ देवी की पूजा पृथ्वी की उर्वरा शक्ति के रूप में करते थे (हड़प्पा से प्राप्त मुहर के आधार

मूर्ति पूजा :- हड़प्पा संस्कृति के समय से मूर्ति पूजा प्रारम्भ हो गई हड़प्पा से कुछ लिंग आकृतियां प्राप्त हुई है इसी प्रकार कुछ दक्षिण की मूर्तियों में धुयें के निशान बने हुए हैं जिसके आधार पर यहाँ मूर्ति पूजा का अनुमान लगाया जाता है। हड़प्पा काल के बाद उत्तर वैदिक युग में मूर्ति पूजा के प्रारम्भ का संकेत मिलता है हलाँकि मूर्ति पूजा गुप्त काल से प्रचलित हुई जब पहली बार मन्दिरों का निर्माण प्रारम्भ हुआ।

जल पूजा :- मोहनजोदड़ों से प्राप्त स्नानागार के आधार पर।

सूर्य पूजा :- मोहनजोदड़ों से प्राप्त स्वास्तिक प्रतीकों के आधार पर। स्वास्तिक प्रतीक का सम्बन्ध सूर्य पूजा से लगाया जाता है।

नाग पूजा:- मुहरों पर नागों के अंकन के आधार पर।

वृक्ष पूजा:- मुहरों पर कई तरह के वृक्षों जैसे-पीपल, केला, नीम आदि का अंकन मिलता है। इससे इनके धार्मिक महत्ता का पता चलता है।

सिंधु घाटी सभ्यता का धार्मिक जीवन सिंधु घाटी सभ्यता का पतन सिंधु घाटी सभ्यता का पतन कैसे हुआ सिंधु घाटी सभ्यता का राजनीतिक जीवन सिंधु घाटी सभ्यता का विस्तार सिंधु घाटी सभ्यता का सामाजिक जीवन सिंधु घाटी सभ्यता की कला सिंधु घाटी सभ्यता की खोज कब हुई सिंधु घाटी सभ्यता की मुख्य विशेषताएं सिंधु घाटी सभ्यता की मूर्तिकला सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि क्या थी सिंधु घाटी सभ्यता की विशेषताएं सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल सिंधु घाटी सभ्यता के बंदरगाह

सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में सिंधु घाटी सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रश्न सिंधु घाटी सभ्यता कौन है सिंधु घाटी सभ्यता क्या है सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित प्रश्न सिंधु सभ्यता का विनाश कैसे हुआ सिंधु घाटी सभ्यता का विनाश सिंधु सभ्यता के विनाश के कारण सिंधु सभ्यता के विनाश के कारण बताइए सिंधु सभ्यता के विनाश के चार कारण लिखिए सिंधु सभ्यता के विनाश के तीन कारण लिखिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *